अखिल भारतीय वार्ष्णेय वेलफेयर एसोसिएशन, महिला प्रकोष्ठ ने एटा में मनाया स्वतंत्रता दिवस


एटा-अखिल भारतीय वार्ष्णेय वेलफेयर एसोसिएशन, महिला प्रकोष्ठ ने एटा में मनाया स्वतंत्रता दिवस

यह कार्यक्रम एटा के हीरा पैलेस गेस्ट हाउस में पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया,

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एटा नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष, सुधा गुप्ता मौजूद थीं,

जिन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद कार्यक्रम में देशभक्ति के गीतों पर बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया,

जिसने सभी का मन मोह लिया। इस दौरान पूरा माहौल “भारत माता की जय” के नारों से गूंजता रहा,

इस कार्यक्रम में संगठन की कई महत्वपूर्ण पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थीं,

जिनमें प्रदेश संगठन महामंत्री राजकुमारी सीमा वार्ष्णेय, जिला अध्यक्ष आशू वार्ष्णेय, महामंत्री सीमा देव वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष पूनम वार्ष्णेय, और नगर अध्यक्ष गीतू वार्ष्णेय शामिल थीं,

इनके अतिरिक्त, मंजू वार्ष्णेय, मीना वार्ष्णेय, राधा वार्ष्णेय, सुनीता वार्ष्णेय, अलका वार्ष्णेय, रीना वार्ष्णेय, रिचा, दीप्ती, नेहा, प्रिया आदि भी समारोह का हिस्सा बनीं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks