खाटू श्याम दर्शन करने गए ग्राम असरौली के 11 लोगों की वीभत्स सड़क दुर्घटना में हुई अकाल मृत्यु , समूचे गांव में छाया मातम, अधिकारी व जनप्रतिनिधिगण गांव में मौजूद, हर आंख से निकल रहा है आंसू

एटा ! आज बुधवार की प्रात लगभग तीन से चार बजे के मध्य राजस्थान के दौसा जिले में हाईवे पर कैंटर एवं पिकअप की हुई भीषण भिड़ंत के बाद खाटू श्याम दर्शन करके लौट रहे जनपद एटा थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम असरौली के लगभग 11 लोगों की दर्दनाक मृत्यु हो जाने का समाचार मिलते ही समूचे गांव सहित लोधी एवं प्रजापति समाज में मातम छाया हुआ है ! घटना की खबर मिलते ही शीतलपुर ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र लोधी अपने कुछ साथियों के साथ एटा से दौसा जिले के लिए अपने यहां से कूच कर दौसा जिले में पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच चुके हैं ! जानकारी के मुताबिक असरौली निवासी लोधी एवं प्रजापति समाज के लोग राजस्थान में बाबा खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए गत मंगलवार को यूपी 82 बी.टी. 1440 वाहन से गए हुए थे ,जो की दर्शन करके दोसा जनपद होते हुए एटा के लिए वापस आ रहे थे ,कि बुधवार की प्रातः तीन से चार बजे के मध्य हाईवे पर अचानक कंटेनर एवं पिकअप में जबरदस्त भिड़ंत हुई और पलक झपकते ही दर्शन करके लौट रहे लोगों को मौत ने अपने आगोश में ले लिया ! गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को दौसा जिले के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है,जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है ! जानकारी के मुताबिक ग्राम असरौली से बाबा खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए जो लोग गए थे, उनमें प्रियंका उम्र 25 पत्नी संजीव ,शीला उम्र 28 वर्ष पत्नी जयप्रकाश , सोनम उम्र 27 वर्ष पत्नी रवि ,पूर्वी उम्र ३ वर्ष पुत्री संजीव कुमार ,लक्ष्य उर्फ निर्मल उम्र 6 वर्ष पुत्र जयप्रकाश ,वैष्णवी उम्र 7 वर्ष पुत्री सौरभ निवासी ग्राम असरोली जिला एटा,महक उम्र 7 वर्ष पुत्री श्याम सुंदर ग्राम खैडा ,फिरोजाबाद, सलोनी ९ वर्ष पुत्री देवलाल निवासी ग्राम खेड़ा जिला फिरोजाबाद, मिस्ठी उम्र 1 वर्ष पुत्री रवि निवासी असरौली , बासु 3 वर्ष पुत्री मनोज निवासी असरौली, श्रीमती सीमा उम्र 24 वर्ष पत्नी मनोज उर्फ टीटू निवासी असरोली बताए गए हैं , जिनकी मृत्यु की पुष्टि की जा चुकी है ! दौसा जिला प्रशासन की जानकारी के मुताबिक 11 लोगों की मृत्यु हो चुकी है तथा दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल लोगों का उपचार जारी है ! एटा के जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह सहित अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह एवं प्रशासनिक अधिकारी गण और तमाम जन प्रतिनिधिगण ग्राम अतरौली पहुंचकर मृतक के प्रभारी जनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करने व सरकार से हर संभव सहायता करने के लिए पहुंचे हुए हैं !