
एटा…
हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा श्रीराम मंडल एटा की भव्य तिरंगा यात्रा ने शहर में देशभक्ति का माहौल बना दिया
अध्यक्ष गजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में यात्रा का शुभारंभ सरस्वती शिशु मंदिर से हुआ, जो क्वालिटी तिराहे पर स्थित स्व. राजेंद्र प्रसाद जी की प्रतिमा स्थल होते हुए, स्व. पं. दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुई।
यात्रा में पूर्व विधायक प्रजा पालन वर्मा, अर्बन कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष गजेंद्र चौहान, जिला महामंत्री सुशील गुप्ता, जिला महामंत्री पंकज चौहान, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष बृजेश गुप्ता, मंडल महामंत्री पुनीत कुलश्रेष्ठ, मंडल महामंत्री ध्रुव यश गुप्ता समेत समाज के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए।
यात्रा के दौरान हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।