
एटा
निधौली कला थाना क्षेत्र के ग्राम चन्द्रभानपुर निवासी मृतक युवक सत्यवीर की मृत्यु के प्रकरण में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, उत्तर प्रदेश द्वारा तथ्यात्मक स्थिति की जांच हेतु दो सदस्यीय समिति को भेजा गया है।
आयोग द्वारा गठित इस समिति में श्री महेंद्र सिंह राणा एवं श्री अशोक कुमार को सदस्य नामित किया गया है,उन्होंने आज कहा कि समिति प्रकरण से संबंधित सभी पक्षों से संवाद कर आवश्यक तथ्यों एवं साक्ष्यों का संकलन कर रही है तथा इसके साथ ही स्थल निरीक्षण, परिजनों एवं स्थानीय लोगों से वार्ता सहित समस्त परिस्थितियों का परीक्षण कर विस्तृत जांच रिपोर्ट आयोग को प्रस्तुत करेगी।
राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने स्पष्ट किया है कि जांच प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्वरित रूप से संपन्न की जाएगी, जिससे प्रकरण की वास्तविक स्थिति शीघ्र सामने आ सकेगी।
— जिला सूचना कार्यालय, एटा