करंट से युवक की मौत, परिवार में कोहराम

एटा। जनपद के भागीपुर स्थित शिकोहाबाद रोड पर रविवार रात एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रात लगभग 8:30 बजे बदरपुर, एटा निवासी श्यामू पंडित छत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही समर की केबल के संपर्क में आने से उन्हें करंट लग गया।

करंट का झटका इतना तेज था कि श्यामू मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन और आसपास के लोग तुरंत उन्हें नीचे लेकर आए और आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks