
( कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एवं मिष्ठान वितरण कर मनाया फूलन देवी का जन्म दिन )
एटा ! आज रविवार को निषाद पार्टी द्वारा वीरांगना स्वर्गीय फूलन देवी पूर्व सांसद का जन्मदिन समारोह गली बलदेव सहाय स्थित शिविर कार्यालय पर धूमधाम के साथ मनाया गया ! इस अवसर पर निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश कश्यप एवं महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती ओम लक्ष्मी तथा शहर अध्यक्ष कु. सर्वेश गिहार के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं द्वारा दलित, वंचित , शोषित वर्ग के लोगों को एकजुट करते हुए सामाजिक न्याय ,साहस व संघर्ष का प्रतीक नारी शक्ति वीरांगना फूलन देवी पूर्व सांसद के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए केक काटकर एवं मिष्ठान वितरण कर जन्मदिन समारोह को मनाया गया । इस अवसर पर निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश कश्यप ने कहा कि निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय कुमार निषाद कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशन में उत्तर प्रदेश के अंदर आगामी जिला पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए निषाद पार्टी द्वारा प्रत्येक जिले में जिला पंचायत की सीटों पर सशक्त उम्मीदवार उतारकर चुनाव लड़कर उसको जीतने के निर्देश दिए गए हैं ,इसी श्रृंखला में आज स्वर्गीय वीरांगना फूलन देवी पूर्व सांसद के जन्मदिन समारोह पर निषाद पार्टी द्वारा संकल्प लिया गया है , कि निषाद पार्टी एटा जनपद की प्रत्येक जिला पंचायत सीट पर सशक्त उम्मीदवार उतार कर जिला पंचायत के चुनाव को लड़कर फतह करेगी ! इस अवसर पर निषाद पार्टी के शहर अध्यक्ष राजू कश्यप सहित युवा मोर्चा के प्रमुख जिला महासचिव असद अब्बास, श्रीमती निक्की कश्यप, श्रीमती शिवानी प्रियदर्शनी, श्रीमती मोहिनी प्रियदर्शनी, श्रीमती रोहिणी प्रियदर्शनी ,श्रीमती क्षमा प्रियदर्शनी,देवांश वर्धन ,रवि कश्यप, रामेश्वर दयाल, हर्षित कश्यप, देवेंद्र कश्यप ,राधेश्याम कश्यप, अशोक कुमार ,विजय कश्यप ,अजय कुमार, गुलजारीलाल कश्यप, आकाश कश्यप, आज दर्जनों लोग मौजूद रहे !