शहर में खतरे का पर्याय बना स्टंटवाज , एसपी ट्रैफिक ने गाड़ी को किया सीज


बरेली:: आपको बताते चलें कि काफी दिनों से  शहर में खतरनाक तरीके से स्टंट कर रहे एक युवक के बारे में लगातार ट्रैफिक पुलिस को शिकायत मिल रही थी , आज रक्षाबंधन के पर्व के दृष्टिगत सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक यातायात मोहम्मद अकमल खान शहर के भ्रमण पर निकले तभी उनको शहर में एक बुलेट गाड़ी UP 25 AV 9105 से एक युवक स्टंट करता हुआ नजर आया, तत्काल पुलिस अधीक्षक यातायात अकमल खान ने टीआई शैलेंद्र सिंह से गाड़ी रोकने के लिए कहा
टीआई शैलेंद्र सिंह ने बुलेट गाड़ी को रोका, गाड़ी के पेपर न होने एवं खतरनाक तरीके से स्टंट करने पर वैधानिक कार्रवाई करते हुए वाहन को लाइन में सीज कर दिया गया ।
पुलिस अधीक्षक यातायात मोहम्मद अकबर खान ने बताया कि भविष्य में इस प्रकार से खतरनाक तरीके से वाहन चलाने और स्टंट बाजी करने वालों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई कर वाहन चलाने वालों को भी दंडित किया जाएगा ।।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks