पेड़ से टकराई बाइक , 3 दोस्तों की मौत: फतेहपुर में रक्षाबंधन मनाकर घर लौटते समय हादसा

पेड़ से टकराई बाइक , 3 दोस्तों की मौत: फतेहपुर में रक्षाबंधन मनाकर घर लौटते समय हादसा , तेज रफ्तार बनी वजह

फतेहपुर में रक्षाबंधन के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई । खखरेड़ू थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गोरिया गांव के पास तीन युवक एक ही बाइक पर सवार थे।
तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई ।

हादसे में तीन युवकों के सिर पर गंभीर चोटें आई । अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई । स्थानीय लोहों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया ।

मृतकों की पहचान थाना सैनी के नन्हका का पुरवा निवासी 18 वर्षीय अंकुश यादव , 20 वर्षीय मंजीत यादव और कौशांबी के गुलामीपुर निवासी 24 वर्षीय अनिल यादव के रूप में हुई है।

अंकुश के पिता हरिश्चंद यादव ने बताया कि अंकुश और मंजीत चचेरे भाई है। अनिल उनका रिश्तेदार है। तीनों तेंदुआ गांव में राखी बंधवाने जा रहे थे जब यह हादसा हुआ।

थाना प्रभारी विघा प्रकाश सिंह के अनुसार , हादसा शनिवार शाम 4: 30 बजे हुआ । मुबारकपुर गोरिया गांव के पास मोड़ होने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई । पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks