भाजपा का 11 से घर-घर तिंरगा अभियान की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

बैठक में मुख्य अतिथी कृष्ण मुरारी गुप्ता व विशिष्ठ अतिथी अशोक मौर्या उपस्थित रहें।

सोनभद्र

चोपन/सोनभद्र। स्थानीय कस्बा स्थित श्याम लाज चोपन में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक मे 11 अगस्त दिन मण्डल मे तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। अपने वक्तव्य मे कहा कि कार्यकर्ताओं को हर घर तिरंगा कार्यक्रम को बड़े ही बृहद रूप से मनाया जाना है।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथी कृष्ण मुरारी गुप्ता व के तौर पर चोपन प्रभारी श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि चोपन की तिरंगा यात्रा 11 अगस्त को दोपहर 2 बजे से रामलीला मैदान से निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि 12 से 14 अगस्त तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और 15 अगस्त की शाम सभी तिरंगा घरों से उतरवाया जाएगा।इस दौरान प्रदीप अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवाहन पर पिछले 3 वर्षों से लगातार तिरंगा यात्रा एवं हर घर पर तिरंगा,भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को चिन्हित कर सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने तिरंगा यात्रा से लोगों को जुड़ने का आह्वान किया है और अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री विकास चौबे ने किया।
बैठक मे मुख्य रुप से वरिष्ठ नेता राजेन्द्र जैन, जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता,मंडल प्रभारी अशोक मौर्या,मंडल अध्यक्ष संजय केशरी,पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह,उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल, सत्यप्रकाश तिवारी, राजन जायसवाल,सोनी रावत, बड़कू,छोटकू, सैकड़ों की संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता मोजूद रहे।
अन्त में जिलाकार्यसमिती सदस्य प्रदीप अग्रवाल ने जय श्रीराम, भारत माता की जय उदघोष के साथ बैठक का समापन हुआ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks