
एटा– थाना सकरौली पुलिस को मिली सफलता, नाबालिग से दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजकुमार सिंह के निकट पयवेक्षण में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकरौली पुलिस द्वारा थाना सकरौली पर पंजीकृत मुअसं0– 90/2025 धारा 65(1)/351(3) बीएनएस व 5/6 पोक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त कुलदीप पुत्र मौहर सिंह निवासी ग्राम ककौड़ा थाना कादर चौक जिला बदायूं हाल निवासी झुग्गी मंदिर के पास कीर्ति नगर दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता–
- कुलदीप पुत्र मौहर सिंह उम्र करीब 20 वर्ष निवासी ग्राम ककौड़ा थाना कादर चौक जिला बदायूं हाल निवासी झुग्गी मंदिर के पास कीर्ति नगर दिल्ली।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–
- थानाध्यक्ष श्रीमती सीमा त्रिपाठी
- उ0नि0 श्री अभिलाख सिंह
- है0का0 मुकेश कुमार।