
एटा- रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर आज पुलिस कार्यालय पर सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं द्वारा एसएसपी एटा सहित अन्य मौजूद अधिकारियों को बांधी राखी। छात्राओं को उपहार भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। दिनांक 08.08.2025 को रक्षाबंधन के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने पुलिस कार्यालय पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजकुमार सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री योगेंद्र सिंह की कलाई पर राखी बांधकर उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। छात्राओं ने कहा कि पुलिस जन सुरक्षा के प्रहरी के रूप में हमेशा प्रेरणा का स्रोत रही है। अधिकारियों द्वारा छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है। समाज की सुरक्षा और सहयोग में भी सदैव तत्पर रहती है। उन्होंने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि पुलिस बल नागरिकों की सुरक्षा में निष्ठा से अपनी भूमिका निभाएगा। इस मौके पर उन्होंने छात्राओं को उपहार भी भेंट किए।