शिक्षा संस्कारों की जननी- डॉ. रघुनंदन

कासगंज 7 अगस्त नगरिया जैसे तराई क्षेत्र में शिक्षा का दीपक जलाने वाले विद्यालय सेंट बी. N. पब्लिक स्कूल में छात्रों को आधुनिक और बेहतर शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से शिक्षा एवं जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में जहां छात्रों को शिक्षा की उपयोगिता के बारे में बताया गया वहीं वर्तमान समय में जो चुनौतियां युवाओं के सामने है उनसे भी उन्हें आगाह किया गया। सेमिनार का शुभारंभ राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता डॉ प्रदीप रघुनंदन के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।
शिक्षा एवं जागरूकता पर आधारित सेमिनार को संबोधित करते हुए पूर्व प्रवक्ता राम शंकर बिरला ने कहा कि शिक्षा व्यक्तित्व के निर्माण का काम करती है , आज शिक्षा के बल पर छात्र दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहे हैं l आज का समय सूचनाओं का समय है सूचना क्रांति के माध्यम से बड़े से बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है।
अपने मुख्य अतिथि उद्बोधन में सामाजिक कार्यकर्ता डॉ प्रदीप रघुनंदन ने कहा कि शिक्षा संस्कारों की जननी है l एक शिक्षित व्यक्ति ही राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दे सकता है। उन्होंने कहा कि आज का जमाना स्मार्ट एजुकेशन का है जहां छात्र को प्रत्येक विषय के बारे में व्यापक जानकारी हासिल करते हुए चुनौती का सामना करना है। डॉ रघुनंदन ने कहा के शिक्षा संस्कारों की जननी है और अगर हमें अपने जीवन में आदर्श स्थापित करने हैं तो हमें अपने वैदिक संस्कारों से जुड़ना ही होगा।
विद्यालय के डायरेक्टर मनोज चौहान ने कहा कि आज की सेमिनार का उद्देश्य छात्रों की जानकारी को बहु उपयोगी बनाना है विभिन्न क्षेत्रों के सफलतम लोगों से जब छात्रों का इंटरेक्शन होता है तो निश्चित रूप से उनको एक नई ऊर्जा और नई प्रेरणा मिलती है और इससे उन्हें जीवन में आगे बढ़ाने में मदद मिलती है।
सेमिनार की अध्यक्षता सुरेश सिंह चौहान ने l विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती शिवानी चौहान ने सभी अतिथियों का पुष्प बुक्स देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया l इस अवसर पर विशेष रूप से भारत सरकार की ओर से प्रदान किए जाने वाले नागरिक सम्मान पद्मश्री के लिए 10वीं बार नामांकित होने पर सामाजिक कार्यकर्ता डॉ प्रदीप रघुनंदन का गर्म जोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विकास शर्मा, राजीव भारवरिया, आरती चौहान, अखिलेश मिश्रा, योगिता पाराशर, निदा खान, अनुपम परमार, रिंकू परमार, राजेश्वरी कश्यप ,प्रिया कश्यप ,विकास मौर्य, नेहा चौहान, हिमानी मौर्य, कुमकुम, तेजस माथुर ,सहित विद्यालय का स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।