स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा राखी, चूड़ियां, परफ्यूम आदि उत्पादों के स्टॉल लगाए गए


विकास भवन परिसर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा राखी, चूड़ियां, परफ्यूम आदि उत्पादों के स्टॉल लगाए गए,अधिक से अधिक खरीदारी कर बनाए आर्थिक रूप से सशक्त: मुख्य विकास अधिकारी

एटा,  जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में स्वयं सहायता समूहो को आर्थिक रूप से सशक्त बनाए जाने के उद्देश्य से आज
विकास भवन परिसर में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा राखी, चूड़ियां, परफ्यूम,मसाले,सजावटी सामान आदि हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी एवं विक्रय हेतु स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉल्स का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नागेन्द्र नारायण मिश्र,जिलाध्यक्ष भाजपा संदीप जैन एवं नगर पालिका परिषद एटा अध्यक्ष सुधा गुप्ता द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष संदीप जैन एवं नगर पालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता ने स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की प्रशंसा की। उन्होंने आम जनता से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में इन उत्पादों की खरीदारी कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रोत्साहित करें एवं मा0 प्रधानमंत्री जी के वोकल फॉर लोकल नारे को सार्थक करते हुए स्थानीय उत्पादों को अपनी दैनिक आवश्यकता में स्थान दें।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। “वोकल फॉर लोकल” की थीम पर आधारित यह पहल उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी जनसामान्य, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आगंतुकों से अनुरोध किया कि वे इन स्टॉल्स से उत्पाद खरीद कर इन महिलाओं के आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने में भागीदार बने,8 अगस्त तक यह स्टॉल विकास भवन परिसर में लगे रहेंगे अधिक से अधिक लोग इन स्टालों से खरीदारी कर स्वयं सहायता समूहो को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में अपना योगदान दे, इस दौरान डीसी एनआरएलएम प्रभु दयाल, जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ0 प्रीतम सिंह,जिला सेवायोजन अधिकारी विपिन कुमार,जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी अशोक सिंह,जिला कृषि अधिकारी डॉ0 मनवीर सिंह सहित विभिन्न विकास खंडों से आई स्वयं सहायता समूह की महिलाये आदि उपस्थित रहे।।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks