
एटा, 5 अगस्त 2025 वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, एटा को नया प्राचार्य मिल गया है। शासन द्वारा डॉ. बलवीर सिंह को मेडिकल कॉलेज का प्राचार्य नियुक्त किया गया है।
डॉ. बलवीर सिंह जल्द ही एटा मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य के रूप में अपना कार्यभार संभालेंगे। उनकी नियुक्ति से चिकित्सा शिक्षा एवं व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. सिंह का लंबा अनुभव और प्रशासनिक दक्षता कॉलेज को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध हो सकती है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और चिकित्सकों ने उनके स्वागत की तैयारी शुरू कर दी है।