
एटा,अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सत्य प्रकाश ने सर्व साधारण को अवगत कराया है कि “निधौली कलां थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चन्द्रभानपुर में युवक की कथित पुलिस पिटाई से मृत्यु” तथा मृतक युवक सत्यवीर के पिता मौहर सिंह पुत्र दूशासन, निवासी ग्राम चन्द्रभानपुर उर्फ नगला खरेटी, थाना निधौली कलां, जनपद एटा की मांग पर जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह के आदेशानुसार इस प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच हेतु अधोहस्ताक्षरी को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने सर्वसाधारण को बताया है कि है कि यदि किसी भी व्यक्ति के पास उपरोक्त घटना से संबंधित कोई साक्ष्य उपलब्ध हो या वह अपना पक्ष प्रस्तुत करना चाहता हो, तो वह दिनांक 10 अगस्त 2025 तक प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के कार्यालय कक्ष में स्वयं उपस्थित होकर अपना कथन तथा साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।