
एटा,सहायक आयुक्त (खाद्य)-।। डॉ० चमन लाल ने बताया कि जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आगामी रक्षाबन्धन पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने हेतु मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से दिनांकः 05 अगस्त 2025 को की गयी प्रवर्तन कार्यवाही के अन्तर्गत विभिन्न प्रतिष्ठानों / स्थलों को निरीक्षण करते हुये नमूने संग्रहित किये गये।
उन्होंने बताया कि नन्द किशोर सहावर रोड एटा पर घेवर, वीरेन्द्र मरथ्रा चौराहा, एटा पर फेनी, प्रेमकिशोर मस्थरा, एटा पर बूंदी रायता, ओम स्वीट्स जिरसमी पुल एटा पर घेवर, संजय स्वीट्स मस्थरा, एटा पर बूंदी का लड्डू, सुभाष मिष्ठान पर घेवर, कमल स्वीट्स रेवाड़ी मौहल्ला एटा पर खोया, नवल स्वीट्स रेवाड़ी मौहल्ला एटा पर घेवर, वीरेन्द्र सुरेन्द्र नगर, एटा पर घेवर व
बूंदी नमूने संग्रहित किये गये।
इस प्रकार विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 10 नमूनें संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किये गये। सहायक आयुक्त (खाद्य)-।। डॉ चमन लाल ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त मिलावट की प्रकृति के अनुरूप खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत नियमानुसार विधिक कार्यवाही सम्पादित की जायेगी। उक्त अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, के० के० त्रिपाठी व खाद्य सुरक्षा अधिकारी, दिनेश कुमार भारती, रामवीर सिंह, विमल कुमार व श्रीमती पूनम सम्मिलित रहे।
