राका साका गैंग के गुर्गें एटा पुलिस ने दबोचे

सरेराह फायरिंग कर दहशत कायम करने वाले दो आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार, एस एस पी एटा बोले अपराध और अपराधियों को नहीं करेंगे बर्दाश्त

एमजीएम कॉलेज के सामने फायरिंग करने वाले राका-साका गैंग के दो सदस्य पकड़े, दो तमंचे बरामद

एटा पुलिस ने जलेसर थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले राका-साका गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजीव उर्फ भिखारी (22) और अजीत उर्फ राज यादव (21) के रूप में हुई है। दोनों जसौदन के पुत्र हैं और ग्राम नगला श्रीकृष्ण, थाना सकरौली, एटा के निवासी हैं।

5 अगस्त 2025 को जलेसर पुलिस ने इन आरोपियों को एमजीएम कॉलेज के सामने दंगा करने और तमंचे से फायरिंग करने के मामले में गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से दो तमंचे 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

इन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा संख्या 327/2025 धारा 191(2)/191(3)/190/109 बीएनएस, 7 सीएलए और 3/25/27 आयुध अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है। आरोपियों ने सार्वजनिक स्थान पर फायरिंग कर आम जनता और राहगीरों के जीवन को खतरे में डाला था।

एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्याम नारायण सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक श्री सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक श्री सुधीर कुमार सिंह, उप निरीक्षक श्री शीशपाल सिंह, हेड कांस्टेबल 297 सचिन कुमार, कांस्टेबल 1470 उधम सिंह और कांस्टेबल 355 मनीष कुमार शामिल थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस प्रकरण में अब तक कुल पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks