
एटा। भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से मुलाकात की ! इस मुलाकात में उन्होंने किसानों की समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की , बताते चलें कि ठाकुर भानु प्रताप सिंह एक प्रमुख किसान नेता हैं,जो किसानों के अधिकारों के लिए आवाज उठाते रहते हैं। वह भारतीय किसान यूनियन भानू के संस्थापक हैं,और संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। उनकी मुलाकात का उद्देश्य किसानों के मुद्दों पर चर्चा करना और समाधान खोजना है !
किसान आयोग का गठन ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने पहले केंद्र की मोदी सरकार से वार्ता की थी और किसान आयोग के गठन की मांग की थी!किसानों की समस्याएं उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर किसानों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए काम करने का आश्वासन दिया था!
किसानों के अधिकार ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने हमेशा किसानों के अधिकारों के लिए आवाज उठाई है और उनके हितों की रक्षा के लिए काम किया है।
इस मुलाकात से निश्चित ही किसानों के मुद्दों पर सकारात्मक परिणाम निकलने की उम्मीद है।