एटा ब्रेकिंग:-

कांवड़ यात्रा मार्ग पर अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,भंडारे की आड़ में फैलाई गई फूहड़ता!
अवागढ़ चौराहे पर कांवड़ मार्ग पर फिल्मी गानों पर युवतियों के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा तेजी से वायरल।
भक्ति के माहौल में अश्लीलता का तांडव,कांवड़ियों को निकलने में हुई परेशानी, श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश।
थाना प्रभारी अखिलेश दीक्षित ने बताया यह भंडारा किन्नर समाज द्वारा किया गया था आयोजित।
डीजे पर बजते फूहड़ गानों के बीच डांस करती युवतियों की तस्वीरों ने खड़े किए कई सवाल,आस्था या मज़ाक?
स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से की कड़ी कार्रवाई की मांग,धार्मिक आयोजनों में अश्लीलता कतई बर्दाश्त नहीं।
प्रशासन की चुप्पी पर जनता का हमला,वायरल वीडियो ने खोली जिम्मेदारों की लापरवाही की पोल!