जनपद एटा अपडेट

जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने विकासखण्ड सकीट क्षेत्र के बीगोर में संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया
डीएम ने निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर एवं रसोईघर आदि व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए मौजूद प्रधानाचार्य से विद्यालय के संचालन के संबंध में जानकारी ली।
डीएम ने विद्यालय कैंपस में पीपल का पौधा रोपित किया एवं मौजूद प्रधानाचार्य से अधिक से अधिक वृक्षरोपण कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि बर्षा को दृष्टिगत रखते हुए विद्यालय कैम्पस में बेहतर साफ सफाई सुनिश्चित कराएं।
डीएम ने इस दौरान रसोईघर पहुंचकर वहां बन रहे भोजन की गुणवत्ता, सामग्री के रखरखाव, खाना पकाने की प्रक्रिया और सफाई व्यवस्था का बारीकी से परीक्षण किया। भोजन की गुणवत्ता की जांच करते हुए जिलाधिकारी ने खुद रोटी चखकर उसका जायका लिया तथा उपस्थित कर्मचारियों से भोजन की तैयारी में उपयोग होने वाली सामग्री के स्रोत एवं भंडारण प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की।
डीएम ने कहा कि विद्यालय की अन्य आधारभूत सुविधाओं जैसे पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर कक्ष और खेल मैदान आदि का भी बेहतर बनाएं। विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले तथा अनुशासित और सकारात्मक वातावरण प्रदान किया जाए।
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी सकीट उमेश कुमार अग्रवाल, विद्यालय के प्रधानाचार्य आरके शर्मा सहित अन्य स्टॉफ मौजूद रहा।