
तेजस्वी यादव की जान को खतरा, राबड़ी देवी बोलीं- 4 बार हो चुकी है मारने की कोशिश
बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को कार्यवाही स्थगित होने के बाद राबड़ी देवी अपने दल के सभी विधान पार्षदों के साथ बाहर आईं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा अपने बेटे तेजस्वी यादव की जान को खतरा बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर जमकर हमला बोला।