
एटा । आज शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन स्वराज के कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए गुरुवार को अलीगंज में जिला अधिकारी के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मेडिकल स्टोरों पर मारे गए छापे के बाद सील किए गए मेडिकल स्टोरों को खुलवाने हेतु एक ज्ञापन इंचार्ज मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.राम मोहन तिवारी को सौपा है ! भारतीय किसान यूनियन स्वराज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील एवं राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव शैलेंद्र सिंह सहित मंडल अध्यक्ष मोहम्मद चांद ,जिला मंत्री संदीप कुमार, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा संदीप कुमार द्वारा सील किए गए सभी मेडिकल स्टोर को तीन दिन में खुलवाने की चेतावनी देते हुए कहा है की जब तक उनका धरना अनिश्चितकाल के लिए सीएमओ कार्यालय पर जारी रहेगा ! इंचार्ज सीएमओ डॉ. राम मोहन तिवारी ने बताया कि जिन मेडिकल स्टोर्स को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सील किया गया है, उनमें अप्रशिक्षित लोगों द्वारा मरीजो का उपचार कर उनके जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा था !