
गोवर्धन (मथुरा): भारत नेशन न्यूज चैनल के ब्यूरो चीफ औमप्रकाश लवानिया को एक कथित गैंगस्टर द्वारा गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। पत्रकार ने राधाकुंड पुलिस चौकी में लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है मामला जुलहेड़ी गांव के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के निकट का है। जानकारी के अनुसार, औमप्रकाश लवानिया अपनी गाड़ी में पेट्रोल डलवाकर लौट रहे थे, तभी पास के एक होटल पर उनकी बातचीत गुड्डू पुत्र बंसी से हो रही थी उसी समय वहां उक्त लोग आ पहुंचे और पत्रकार को गाली गलौज करते हुए अभद्र भाषा में धमकी देने लगा उक्त लोगों ने कहा,तू बहुत बड़ी न्यूज़ निकालता है अपराधियों की, अब हम बताएंगे कैसे न्यूज़ निकलती है यह सुनकर पत्रकार किसी तरह जान बचाकर वहां से निकले और राधाकुंड पुलिस चौकी पहुंचे पत्रकार औमप्रकाश लवानिया ने पुलिस प्रशासन से उचित कार्यवाही की मांग करते हुए कहा कि उन्हें और उनके परिवार को जान-माल का खतरा है पत्रकारों की सुरक्षा पर फिर उठा सवाल गौरतलब है कि बीते कुछ समय से पत्रकारों को लगातार धमकियां मिल रही हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता करना अब चुनौती बन गया है। यह देखना अहम होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी तत्परता दिखाता है और पत्रकारों को सुरक्षा मुहैया कराता है या नहीं
वाइट (बाइट): औमप्रकाश लवानिया, पत्रकार – भारत नेशन न्यूज