नाबालिग से छेड़छाड़ तथा हत्या के प्रयत्न की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को जनसहयोग से किया गया गिरफ्तार

एटा- थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता,थाना जैथरा पुलिस द्वारा नाबालिग से छेड़छाड़ तथा हत्या के प्रयत्न की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को जनसहयोग से किया गया गिरफ्तार।

घटना का विवरण-
दिनांक 24.07.2025 को वादी द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय की लिखित सूचना दी गई कि वादी की 12 वर्षीय पुत्री के साथ आज दिनांक 24.07.2025 प्रातः साइकिल से स्कूल जाते समय ग्राम मानपुरा व नगला खंगार के बीच दर्शन सिंह पुत्र कप्तान सिंह निवासी केशरपुर थाना जैथरा एटा साइकिल गिराकर छेड़छाड़ करने लगा, जिसका विरोध करने पर उसने वादी की पुत्री को जमीन पर गिराकर जान से मारने की नियत से गला दवा दिया। इस सूचना पर थाना जैथरा पर मुअस0- 235/2025 धारा 109,(1),74 बीएनएस व धारा 7,8 पोक्सो एक्ट बनाम दर्शन सिंह पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी का विवरण-
उपरोक्त अभियोग से संबंधित अभियुक्त दर्शन सिंह पुत्र कप्तान सिंह निवासी केशर पुर थाना जैथरा जनपद एटा को आज दिनांक 24.07.2025 को 11:30 बजे जनसहयोग से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता –

  1. दर्शन सिंह पुत्र कप्तान सिंह निवासी केशर पुर थाना जैथरा जनपद एटा

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-

  1. प्र0नि0 शम्भूनाथ सिंह
  2. है0का0 अजब सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks