न्यायालय उठने तक की सजा व 200- 200 रुपए अर्थदंड से दण्डित किया गया

एटा

आज दिनाँक 22.07.2025 को जनपदीय मॉनिटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी के चलते दिलायी गयी सजा का विवरण निम्नवत है-

1- थाना जैथरा पर पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित “जुआ “ के मामले में अभियुक्तगण 1. सोनू पुत्र इस्लाम 2. सिराज अली पुत्र सुलेमान 3. आमिर पुत्र एहसान 4. छंगे शाक्य पुत्र हमीर 5.एनव नबी पुत्र आसिफ अली 6. एहतिशाम पुत्र इस्लाम 7. अफजल पुत्र इकरार नि0 गण बंधा थाना जैथरा जिला एटा को मा0 न्याया0 ग्राम न्यायालय अलीगंज एटा द्वारा अभियुक्तों को न्यायालय उठने तक की सजा व 200- 200 रुपए अर्थदंड से दण्डित किया गया।

2- थाना निधौली कला पर पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित “मारपीट” के मामले में अभियुक्तगण 1. महेश 2. सुरेश पुत्रगण रघुवीर सिंह नि0 चित्तरपुर थाना नि0 कला जनपद एटा को मा0 न्याय0 एफटीसी 02 एटा द्वारा 02 अभियुक्तों को 01- 01 वर्ष का कारावास व 2- 2 हजार रुपए अर्थदंड से दण्डित किया गया।

3– थाना जसरथपुर पर पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित ” जुआ “ के मामले में 03 अभियुक्तों 1. शिवकुमार पुत्र नरसिंह पाल 2. नन्हे पुत्र चरण सिंह 3. नीटू पुत्र सुरेश चंद्र नि0 गण अहरई विचनपुर थाना जसरथपुर जिला एटा को मा0 ग्राम न्यायालय अलीगंज एटा द्वारा अभियुक्तों को न्यायालय उठने तक की सजा व 200- 200 रुपए के अर्थदंड से दण्डित किया गया।

4 – थाना अलीगंज पर पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित “जुआ “ के मामले में अभियुक्त मिथुन पुत्र शेरसिंह नि0 मो0 सुदर्शन दास थाना अलीगंज जिला एटा को मा0 ग्राम न्यायालय अलीगंज एटा द्वारा अभियुक्त को 200 रुपए अर्थदंड से दण्डित किया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks