
अब तक प्रदेश महासचिव रहे अरविंद शाक्य को जिलाध्यक्ष एटा नियुक्त किया गया
अगले महीने मथुरा में प्रांतीय चिंतन शिवर आयोजित करने की रणनीति तैयार बनी
एटा,आज दिनांक 23.07.2025 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा सदर तहसील सहित उत्तर प्रदेश की सभी तहसीलों में प्रदर्शन करते हुए बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन करते हुए देश के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी एटा के माध्यम से भिजवाने हेतु नायब तहसीलदार सदर एटा को सौंपा
तथा निवर्तमान जिलाध्यक्ष पिंकी भैया ने अपनी व्यक्तिगत समस्याओं की वजह से संगठन को पर्याप्त समय ने दे पाने की वजह से जिलाध्यक्ष जैसे अतिव्यस्ततम पद के स्थान पर किसी अन्य पद पर जहां महीने में दो, चार दिन समय देने से कार्य चल जाए ऐसे स्थान पर समायोजित करने का प्रस्ताव रखा जिस पर संगठन ने विचार करते हुए सभी लोगों ने आम राय से तय करते हुए बहुत ही पुराने साथी अब तक अपने जीवन काल के डेढ़ दशक के सफर में ग्राम पंचायत अध्यक्ष से शुरुआत कर प्रदेश के महासचिव के रूप में लंबे समय तक संगठन में सेवाएं दे रहे अरविंद शाक्य जी के किसान मजदूर एवं संगठन के प्रति लगन समर्पण को देखते हुए सामूहिक रूप से तय किया गया कि जिलाध्यक्ष एटा के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाए उक्त नियुक्ति का प्रमाण पत्र सर्वसम्मति से सभी की गरिमा मई उपस्थिति में निवर्तमान जिलाध्यक्ष पिंकी भैया ने अपने कर कमलों द्वारा देते हुए अग्रिम कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष पिंकी भैया सहित संगठन के सभी ग्राम पंचायत स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक के सभी पदाधिकारियों ने संगठन को जनपद के गांव गांव तक पहुंचाने एवं किसान मजदूर नौजवानों के मुद्दों पर व्यापक रणनीति बनाकर आंदोलन चलाने के सहमति प्रदान करते हुए तय किया कि अतिशीघ्र विभिन्न विभागों में किसान मजदूर की समस्याओं का समाधान कराने हेतु प्रदर्शन कर तत्काल मौके पर समस्याओं का समाधान करने की व्यवस्था पूर्व में जैसे संगठन करता था वैसे ही सुचारु की जाएगी।
आज के प्रदर्शन में प्रमुख रूप से निम्नलिखित मांगों को उठाया गया
01 :- हिंदी भाषियों के खिलाफ महाराष्ट्र में हो रहे उत्पीड़न को तत्काल रोका जाए अगर हिंदी भाषियों का उत्पीड़न महाराष्ट्र के लोग करना बंद नहीं कर रहे हैं तो हिंदी भाषी क्षेत्र में चाहे महाराष्ट्र के राजनेता, अधिकारी, कर्मचारी, व्यापारियों सहित सभी को प्रतिबंधित किया जाए इस प्रकार तो देश को तोड़ने का काम कुछ शक्तियां कर रही है उन्हें कड़ाई से रोका जाए।
02 :- विद्यालयों के संबंधिकरण को तत्काल रोकते हुए कम छात्रों वाले विद्यालयों में अच्छी शिक्षा का प्रबंध करते हुए उचित संसाधन उपलब्ध कराया जाए जिससे प्रभावित होकर अभिभावक सरकारी विद्यालय में बच्चों का दाखिला कराने को बाध्य हो।
03 :- खराब राजकीय नलकूपों को तत्काल सही कराया जाए।
04 :- उत्तर प्रदेश के सभी राष्ट्रीय राजमार्ग, राजमार्ग, लिंक मार्ग के फुटपाथ के दोनों तरफ की झाड़ियां साफ कराकर फुटपाथ को समतल कराया जाए तथा जिन मार्गो से कावड़ यात्रा निकल रही है उन मार्गों के दाएं बाएं 10 फुट दूर तक के सभी फुटपाथ को समतल कराया जाए जिससे आधी सड़क पर कावड़ यात्री एवं आधी सड़क पर आम आदमी यात्रा कर सके तथा वर्तमान समय में प्रशासन परिवहन निगम की वषों को अन्य मार्गों से भेज रहा है उन यात्रियों से अधिक पैसा न वसूला जाए जैसे एटा से आगरा तक का सामान्य समय में 124 के स्थान पर 246 रुपए वसूला जाता है समय भी अधिक लग रहा है और पैसा भी जनता का उत्पीड़न तत्काल रोका जाए।
5 :- किसानों को पर्याप्त मात्रा में विद्युत सप्लाई दिलाई जाए।
06 :- कालाबाजारी मुक्त किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए।
07 :- जो लेखपाल एक ही सर्किल पर तीन वर्ष से तैनात हैं उन्हें तत्काल हटाया जाए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र शास्त्री – तेज सिंह वर्मा, युवा राष्ट्रीय महासचिव दिनेश चन्द्र, प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन यादव प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 राजपाल सिंह वर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप अहीर, प्रदेश सचिव हाकिम सिंह वर्मा प्रधान, मंडल अध्यक्ष थान सिंह लोधी, मंडल प्रभारी जदुवीर सिंह, निवर्तमान जिलाध्यक्ष पिंकी भैया, जिलाध्यक्ष अरविंद शाक्य, महिला सभा की जिलाध्यक्ष पूजा सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष मंदीप यादव – रामनिवास वर्मा, जिला महासचिव रामनरेश सिंह, रामवीर सिंह, सत्यपाल सिंह जाटव, सोनू, रामप्रकाश सविता, हरिवंश सिंह राजपूत, राकेश कुमार, मैनेजर सिंह, देव सिंह शाक्य, अशोक कुमार सहित आदि लोग उपस्थित रहे।