
आगरा,महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज धुलियागंज थाना कोतवाली जनपद आगरा के छात्रों को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए सेवानिवृत्त C F O शिवदयाल शर्मा जनपद आगरा।
आज दिनांक 22.07.25.को श्री शिवदयाल शर्मा सेवानिवृत्त C F O ने महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज धुलियागंज थाना कोतवाली जनपद आगरा के छात्रों को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अग्नि शमन सुरक्षा सम्वन्धी जानकारी दी गई। तथा सभी छात्रों को आग की परिभाषा,आवश्यकता,प्रकार व बुझाने के सिद्धांत की जानकारी दी गई। तथा उपस्थित सभी छात्रों को ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों मे आग लगने के मुख्य कारणों व बुझाने के भी सुझाव दिए गए। तथा सभी छात्रों को अग्नि शामक यन्त्रों को चलाने की व बुझाते समय सावधानी वरतने के भी सुझाव दिए गए। तथा उपस्थित छात्रों को L P G गैस सिलेंडर पर खाना व चाय वनाते समय आग लगने के मुख्य कारणों व बुझाने के भी सुझाव दिए गए। तथा साथ ही साथ सेवानिवृत्त C F O ने उपस्थित छात्रों को फायर स्टेशन सहित आपातकालीन टेलीफोन नम्वरों की भी जानकारी दी गई। मौके पर उपस्थित प्रधानाचार्य श्री अतुल कुमार जैन, श्री मुकेश कुमार, श्रीमती गुरुमीत कौर,पूजा, सोमवीर सिंह, सतीश चंद्र, श्याम लाल आदि ने इस कार्य की काफी प्रशंसा एवं सराहना की।