
वरिष्ठ पत्रकार रामनाथ विद्रोही का निधन: पत्रकारिता जगत में शोक की लहर, भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित।
नई दिल्ली:
पत्रकारिता जगत के ‘भीष्म पितामह’ कहे जाने वाले वरिष्ठ पत्रकार रामनाथ विद्रोही का सोमवार सुबह उनके बिहार स्थित पैतृक गाँव में निधन हो गया। उनके निधन से पत्रकारिता समुदाय में गहरा शोक व्याप्त हो गया है। भारतीय मीडिया फाउंडेशन (BMF) सहित देश के अनेक पत्रकार संगठनों और गणमान्य हस्तियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एवं इंटरनेशनल मीडिया आर्मी के मुख्य संयोजक, ए.के. बिंदुसार, ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय से जारी एक बयान में यह दुखद समाचार साझा किया। उन्होंने बताया कि रामनाथ विद्रोही पिछले चार दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय थे और उन्होंने इस क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया था। वे सार्क जर्नलिस्ट फोरम के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे।
विभिन्न पत्रकार संगठनों ने दी श्रद्धांजलि
रामनाथ विद्रोही के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में पत्रकार यूनियनों के परिसंघ के समन्वयक डॉ. समरेन्द्र पाठक, एस.जे.एफ. के इंडिया चैप्टर के अध्यक्ष सुशील भारती, पेरिआडिकल प्रेस ऑफ इंडिया के प्रमुख डॉ. सुरेंद्र शर्मा एवं राजस्थान इकाई के प्रमुख सन्नी अत्री, इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदय मिश्र, राजस्थान पत्रकार संघ के पूर्व प्रमुख उमेन्द्र दाधीच, भारतीय ऑल मीडिया पत्रकार संघ के प्रमुख डॉ. अमानुल हक सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार शामिल हैं। इन सभी ने अपने शोक संदेश में विद्रोही जी के पत्रकारिता के प्रति समर्पण और उनके योगदान को याद किया।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन ने व्यक्त किया गहरा दुख
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने भी रामनाथ विद्रोही के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। शोक व्यक्त करने वालों में BMF के वरिष्ठ राष्ट्रीय मीडिया अधिकारी राष्ट्रीय चेयरमैन संजय कुमार मौर्य, राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी, केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष करन छौकर, केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविकांत साहू, केंद्रीय अनुशासन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष राम आसरे, केंद्रीय सलाहकार परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष कृष्ण माधव मिश्रा, राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन अजय सेठ, राष्ट्रीय प्रवक्ता कृष्णकांत जायसवाल, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल के राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन निशा कांत शर्मा, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, संयुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र वाघ, केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रेम रंजन झा, केंद्रीय ज्वाइंट अध्यक्ष मदन मोहन पाठक, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ख्वाजा करीम खान, राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन मिथिलेश कुमार मौर्य, केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के केंद्रीय मुख्य सचिव कमलेश पाठक, केंद्रीय अनुशासन समिति के केंद्रीय मुख्य सचिव दीपक कुमार गुप्ता, केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीराम केसरी, केंद्रीय जनरल असेंबली के केंद्रीय अध्यक्ष अविनाश रंजन, राष्ट्रीय महासचिव भोला ठाकुर, प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल के राष्ट्रीय महासचिव सचिन गुप्ता, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राममिलन जायसवाल, राष्ट्रीय महासचिव अशोक चौबे, परिवहन फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौबे, और परिवहन फोरम के राष्ट्रीय प्रवक्ता मिंटू राजभर शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त, भारतीय मीडिया फाउंडेशन के सभी राष्ट्रीय, प्रादेशिक और जिला मंडल के मीडिया अधिकारियों एवं पदाधिकारियों ने भी स्वर्गीय रामनाथ विद्रोही को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पत्रकारिता जगत में उनके योगदान को सराहा और उनके निधन को एक अपूरणीय क्षति बताया। रामनाथ विद्रोही को उनके निर्भीक पत्रकारिता और निष्ठापूर्ण सेवा के लिए सदैव याद किया जाएगा।