सरस्वती मंदिर निर्माण एवं भट्ट भवन निर्माण हेतु बैठक

लखनऊ,संस्थापक लाल जी शर्मा जी के सौजन्य से अखिल भारतीय ब्रह्मभट्ट ब्राह्मण शक्ति पुंज अयोध्या जी से मां सरस्वती मंदिर निर्माण एवं भट्ट भवन निर्माण हेतु बैठक लखनऊ में महानगर युवा अध्यक्ष सतीश शर्मा जी के माध्यम से संपन्न हुआ जहां सैकड़ो की तादाद में लोग एकत्रित हुए और उन्होंने अपने विचार और सुझाव रखें एवं प्रयागराज से लेखिका श्वेता शर्मा जी की नई पुस्तक स्वतंत्रता की किश्ती पर नारी का विमोचन साथ में किया गया इस बैठक में यह तय हुआ कि इस बसंत पंचमी को जिस दिन मां का दिन है उस दिन अयोध्या में मां सरस्वती की मूर्ति का आगमन होगा और उस दिन ही मां सरस्वती की प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा मंदिर में यह हम सभी के लिए बहुत ही गर्व और उल्लास की बात है भट्ट ब्राह्मणों का एक अयोध्या में अपना स्थान और अपनी मां का मंदिर होगा जिस जगह को रामनगरी कहा जाता है उस रामनगरी की ख्याति पूरे विश्व में है और विश्व से जुड़ी हुई अयोध्या है और अयोध्या में हमारी मां सरस्वती जी का मंदिर और भट्ट भवन का निर्माण हो रहा है और अब वह घड़ी आ गई है जिस दिन मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित होने जा रही है आप सभी से आग्रह है की इस शुभ घड़ी में पधार कर अपना योगदान देकर दान देकर सहयोग करके आप भी इस पवित्र उद्देशों से जुड़े तन मन धन से जुड़े जो धन से साथ दे सकते वह धन से दे जो समय का दान कर सकते है वो समय का दान दे जो श्रम का दान दे सकते है वो श्रम दान दे अगर आप कुछ नहीं कर सकते अपने हाथ से एक मुट्ठी मिट्टी ही अपनी मां सरस्वती जी के मंदिर के लिए समर्पित कर दें वह ही बहुत होगा । आप सभी की उपस्थिति ही हम सभी के लिए सहयोग का कार्य करेगी। हमारा भट्ट ब्राह्मण समाज और हमारे सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का यह मुहीम है कि हर भट्ट ब्राह्मण एवं सनातन से जुड़े हुए लोगों के सहयोग के लिए हमारी टीम हर घर जाएगी और उनसे दान करने को कहेगी मां सरस्वती जी मंदिर निर्माण मे जो सहयोग होगा हम सभी तन मन धन से तैयार है । दान श्रम का होता है दान समय का होता है दान पैसे का होता है दान-दान होता है दान जिस भी रूप में भी किया जाए दिया जाए इस नेक और पुण्य कार्य के आप सभी भागीदार बने आशा करते है आप सभी मेरी बात से सहमत होगे और आप सभी इस पुनीत कार्य की चर्चा परिचर्चा अपने मित्रो स्वजातीय भाइयों और सहयोगियों से अवश्य करेंगे एक और खुशी की बात है अयोध्या पर्यटल स्थल के रूप में भी विकसित हो रही है जिस स्थान पर मां सरस्वती मंदिर का निर्माण हो रहा वहां पर योगी सरकार 30 मूर्तियां लगाने का निर्णय लिया है जो कि मां सरस्वती जी की ही कृपा है । की सरकार भी उस स्थान के आस पास राम जी से संबंधित मूर्तियों का स्थापन होने जा रहा है ।
भट्ट ब्राह्मण मुकेश कुमार
राष्ट्रीय प्रचार प्रसार मंत्री

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks