स्वच्छ जल आपूर्ति के लिए लगा आरओ आज तक बंद सरकारी धन का सिर्फ बंदरबांट

सीएसआर मद से तापीय परियोजना द्वारा लगवाया गया था, विभाग मौन
सोनभद्र

ओबरा/सोनभद्र/ ओबरा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 3 गजराज नगर में ओबरा तापीय ब परियोजना द्वारा सीएसआर योजना के तहत कांशीराम आवास के पास स्थानीय आस-पास के लोगों व राहगीरों के सुविधा के मद्देनजर रखते हुए लाखों रुपए से आर0ओ प्लांट भवन निर्माण के साथ स्थापना किया गया जिससे कि आस पास के वार्ड के लोग राहगीर जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके परंतु आज तक यह आर0ओ प्लांट संचालित नहीं हो सका इस मामले के बाद से लोगों ने दबे मुंह कहा ओबरा तापीय परियोजना द्वारा केवल सरकारी धन का बंदरबाट किया जा रहा है जमीनी हकीकत की बात कहे तो आरओ सिर्फ मूर्त रूप में खड़ा है। स्वच्छ पेयजल योजना के तहत लगाया गया लाखों रुपए का आरओ प्लांट लगने के बाद से आज तक बंद हैं कभी संचालित नहीं हुआ। यह योजना सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक हैं जिसका ओबरा तापीय परियोजना द्वारा पलिया लगाया जा रहा है।जनता को मीठा पानी पिलाने के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए गए, लेकिन लोग आज भी आरओ का पानी नहीं पी पा रहे हैं। लापरवाही व देखरेख के अभाव में आरओ प्लांट बंद पड़ा हैं ऐसे में लोगों को शुद्ध पीने को नहीं मिल रहा है।लोगों को शुद्ध व मीठा पेयजल उपलब्ध कराने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। अगर इस जगह का आरओ अगर संचालन हो जाए तो आस पास के निवासियों व राहगीरों को काभी राहत मिलेगा।शुद्ध व मीठे पानी का इंतजार कर रहे स्थानीय परियोजना द्वारा आरओ प्लांट लगाना शुरू किया जब स्थानीय में खुशी छाई थी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks