
एटा– अपर पुलिस अधीक्षक एटा,सीएमओ एटा तथा अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कांवड़ द्वारा पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की तरफ बढ़ रहे शिवभक्त कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा।
आज दिनांक 19.07.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजकुमार सिंह, सीएमओ एटा श्री उमेश चंद्र त्रिपाठी, एडीएम प्रशासन श्री सत्यप्रकाश, एडीएम वित्त श्री लालता प्रसाद, क्षेत्राधिकारी नगर श्री अमित राय, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली देहात श्री आर0 के0 सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर श्री अमित कुमार द्वारा एटा कासगंज रोड पर बनाए गए गुरुकुल पुलिस सहायता शिविर पर कांवड़ द्वारा पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की तरफ बढ़ रहे शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की गई।