कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर हुए फर्जी मुकदमें के विरोध में कांग्रेस जनों ने सौंपा उप जिलाधिकारी को ज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर हुए फर्जी मुकदमें के विरोध में कांग्रेस जनों ने सौंपा उप जिलाधिकारी को ज्ञापन.

*कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित 10 कांग्रेस जनों पर से तत्काल हटाए जाएं फर्जी मुकदमें – विनीत पाराशर वाल्मीकि

एटा। आज दिनांक 14 जुलाई 2025 दिन सोमवार को एटा कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने मुख्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। विनीत पाराशर वाल्मीकि ने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराते हुए कहा कि 10 जुलाई 2025 को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में वाराणसी के जिला एवं शहर अध्यक्ष सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने वाराणसी में जलभराव, ध्वस्त सीवर, पीड़ित दुकानदार, रोपवे,जाम से परेशान जनता, कांवड़ यात्रियों की समस्याओं के निराकरण हेतु सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने हेतु “पोल खोल पदयात्रा” निकाल रहे थे, जिस पर प्रदेश सरकार के इशारे पर स्थानीय सिगरा थाने में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, जिला एवं शहर अध्यक्ष वाराणसी सहित 10 कांग्रेस जनों के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया हैं। जो कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण हैं। पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी योगी सरकार के इस दुराग्रहपूर्ण और दमनात्मक कार्यवाही का पुरजोर विरोध करती हैं और मांग करती हैं कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित 10 कांग्रेस जनों पर दर्ज फर्जी मुकदमों को तत्काल हटाया जाएं। इस दौरान विरोध प्रदर्शन करने और ज्ञापन सौंपने वालों में
संगठन जिला उपाध्यक्ष रामकुमार सक्सेना शहर उपाध्यक्ष सिवगत उल्ला खान सुभाष सागर पूर्व सभासद संजीव गुप्ता संगठन उपाध्यक्ष
योग गुरु योगेश्वर सिद्धार्थ शिवा
नैना शर्मा पीसीसी सदस्य सुनील गौतम एडवोकेट दिनेश मिश्रा एडवोकेट पंकज गौतम राम रतन वाल्मीकि ओम प्रकाश तोमर वेद प्रकाश एडवोकेट आमिर अली विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस एटा पुष्पेंद्र बघेल जितेंद्र सिंह गौरव पाराशर वाल्मीकि मुनेंद्र प्रजापति

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks