
ललितपुर में शादी के एक महीने बाद साली अपने जीजा के साथ भाग गई। गुरुवार रात 12.30 बजे वह चुपके से घर से निकली। फिर कार में बैठकर जीजा के साथ फरार हो गई। रात 1 बजे पति की नींद खुली। उसने बिस्तर पर पत्नी को नहीं पाया।
पूरे घर में खोजा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। मेन गेट पर आया तो घर का दरवाजा बाहर से बंद था। वह दुकान के रास्ते बाहर निकला। सीसीटीवी चेक किया तो पत्नी जीजा की कार में बैठकर जाती दिखी। पति का आरोप है कि घर से 2 लाख रुपए और शादी के सारे गहने भी ले गई। शबनम के जीजा ने ही हमारी शादी तय की थी। मामला ललितपुर के तालबेहट क्षेत्र के कदीरपुर सरफ़याना का है।