
जिलाधिकारी महोदय एटा के निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री सत्य प्रकाश व अपर पुलिस अधीक्षक श्री राजकुमार सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य व पेय पदार्थ उपलब्ध कराने एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों के विक्रय पर रोकथाम हेतु तहसील जलेसर में औचक निरीक्षण एवं छापेमारी की कार्यवाही की गई। जिसका विवरण निम्न अनुसार है:-
- कुमार माधव डेरी, नगला चंदन , जलेसर एटा पर छापेमारी करते हुए 01 पनीर, 01 मिश्रित दूध,01 क्रीम व 01 घी का नमूना संग्रहित किया गया
- बजरंग डेरी ,जलेसर, एटा पर कार्यवाही करते हुए 01 गाय का दूध का नमूना संग्रहित कर जांच हेतु भेजा गया।
- बृजराज,डेरी जलेसर , एटा के प्रतिष्ठान पर छापामार कार्यवाही करते हुए 01 मिश्रित दूध,01अज्ञात अपमिश्रक का संग्रहित कर जाच हेतु खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किया गया।
- दुर्गा डेरी, जलेसर पर 01 मिश्रित दूध।
- सतेन्द्र सिंह ,कुंजलपुर, जलेसर पर 01 पनीर, 01 घी व 01 क्रीम।
- संजय सिंह डेरी, जलेसर पर 01 मिश्रित दूध
- सुनील डेरी जलेसर पर 01 मिश्रित दूध कुल 13 नमूने संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किए।प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत आवश्यक विधिक कार्यवाही सम्पादित की जाएगी। कार्यवाही में उपजिलाधिकारी जलेसर सुश्री भावना विमल, तहसीलदार जलेसर संदीप कुमार,नायब तहसीलदार शाश्वत अग्रवाल,सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. चमन लाल, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कमलेश कुमार त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री रामवीर सिंह, दिनेश कुमार भारती, व श्री विमल कुमार,सम्मिलित रहे।
*डॉ. चमन लाल* *सहायक आयुक्त(खाद्य)* *एटा*