
कासगंज,कांवड़ यात्रा में किसी को असुविधा न हो: पुलिस अधीक्षक।
आज यहां पुलिस लाइन में श्रावण कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी सचिन और अपर जिलाधिकारी , राकेश पटेल द्वारा सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लगे पुलिस बल को ब्रीफ़ किया गया। तथा कांवड़ियों/ श्रृद्धालुओ के साथ सेवा भाव शालीनता पूर्ण व्यवहार किए जाने , एवं किसी भी असुविधा के लिए तुरन्त सहायता उपलब्ध कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर जाम आदि अव्यवस्था से निपटने तथा सुगम यातायात व्यवस्था और पार्किंग स्थलों को सुगम बनाने तथा डायवर्जन स्थलों पर लगे पुलिस बल को सतर्कता बरतने हेतु विस्तार से निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी मेघा रुपम ने सोरों क्षेत्र के लहरा गंगा घाट और अलीपुर बरवारा गंगा घाट पहुंच कर श्रावण मास में गंगा के जल स्तर को देखते हुए बैरीकेडिंग जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं को देखा परखा और संम्बंधितों को आवश्यक निर्देश दिए इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती , समस्त क्षेत्राधिकारी ,सभी थाना प्रभारी तथा पुलिस एवं प्रशासन से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।