कोरोना को लेकर पीएम मोदी ने दी कड़ी चेतावनी, कहा- जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं..!!

कोरोना को लेकर पीएम मोदी ने दी कड़ी चेतावनी, कहा- जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं..!!

नई दिल्ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मध्य प्रदेश में पीएम आवास योजना के तहत बने 1 लाख 75 हजार घरों का ऑनलाइन उद्घाटन किया और इन्हें लाभार्थियों को सौंपा। इस दौरान उन्होंने कुछ लाभार्थियों से बात भी की। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में इन घरों के बनने में महज़ 45-60 दिनों का समय लगा।

इस दौरान कोरोना को लेकर लोगों में बढ़ती लापरवाही और बेलगाम होते केसों को लेकर भी पीएम मोदी ने सावधान किया है। पीएम मोदी ने लोगों से बचाव के लिए पूरी सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा है कि जब तक इसकी दवाई नहीं आ जाती है ढिलाई नहीं बरतें।

पीएम मोदी ने कहा, ”जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं।” लोगों से कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करने की अपील करते हुए पीएम ने कहा, ”जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं, दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी।”
गौरतलब है कि बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 97,570 नए केस सामने आए हैं और कोविड-19 से 1201 लोगों की मौतें हुई हैं। फिलहाल भारत में कोरोना वारयरस के मामलों की कुल संख्या 46,59,985 है, जिनमें 9,58,316 एक्टिव केस हैं और 36,24,197 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks