कोरोना के खिलाफ केंद्र की ‘सुनियोजित लड़ाई’ से अचरज में भारत, लेकिन सरकार-मीडिया के लिए सब चंगा सी: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर फिर से हमला बोला है। राहुल गांधी ने कोरोना महामारी से निपटने की तैयारी और जीडीपी को लेकर मोदी सरकार को घेरा है। राहुल गांधी ने कोविड 19 के बढ़ते मामलों, अर्थव्यवस्था में तेज गिरावट और रोजगार के मुद्दे को लेकर सरकार से सवाल किया है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि कोविड के खिलाफ मोदी सरकार की ‘सुनियोजित लड़ाई’ ने भारत को अचरज में डाल दिया। साथ ही ट्वीट करके कहा
- जीडीपी में 24% की ऐतिहासिक कमी आ गई।
- 12 करोड़ नौकरियां चली गईं।
- 15.5 लाख करोड़ अतिरिक्त ऋण।
- दुनिया भर में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले. लेकिन ‘भारत सरकार और मीडिया के लिए सब चंगा सी