जनपद एटा।

एटा- मलावन पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 04 अभियुक्तगण गिरफ्तार व दो अवैध बन्दूक, दो अवैध तमंचे व 06 जिन्दा कारतूस 315 बोर व गाड़ी की डिग्गी से एक कारतूस की पेटी जिसमें कुल 12 जिन्दा कारतूस 12 बोर व एक हुन्डई कार कब्जे से बरामद।
जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा के कुशल नेतृत्व में थाना मलावन पुलिस द्वारा 04 अभियुक्तों को भारी मात्रा में अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है।
घटनाक्रमानुसार
दिनांक 06.07.2025 को रात्रि गश्त/चैकिंग के दौरान थाना मलावन पुलिस टीम को रसूलपुर से सौहार गांव की ओर जाने वाले मोड से पहले बम्बे की पुलिया के पास एक मैरून रंग की हुन्डई ओरा कार न0 यू0पी0 78 जीपी 8837 आती दिखाई दी गाडी की तलाशी ली गई तो उसमें सवार 1. अनुराग उर्फ सचिन पुत्र अमर सिंह नि0 अलेहपुर थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज उम्र करीब 25 वर्ष 2. दीपक पुत्र हरेन्द्र चौहान नि0 हनुमन्ता थाना जैथरा जनपद एटा उम्र करीब 21 वर्ष 3. शीलेश पुत्र रिषीपाल नि0 नगला धुँआ थाना सिढपुरा जनपद कासगंज उम्र करीब 19 वर्ष 4. अंशु पुत्र भीकम सिंह नि0 नगला पटवारीयान थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज उम्र करीब 19 वर्ष के कब्जे से दो अवैध बन्दूक, दो अवैध तमंचे व 06 जिन्दा कारतूस 315 बोर व गाड़ी की डिग्गी से एक कारतूस की पेटी जिसमें कुल 12 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुए।
अभियुक्तगण से कड़ाई से पुछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि उनके दोस्त रिषभ निवासी ग्राम हनुमंता थाना जैथरा का गांव में विवाद हो गया था उक्त लोग उसी विवाद में रिषभ के बुलाने पर जैथरा गये थे वहाँ से अपने दोस्त अतुल निवासी गांव जलालपुर सांथल थाना मलावन जा रहे थे इसी दौरान पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रकरण में अभियुक्तों के विरुद्ध मुअसं- 129/25 धारा 3/25 एक्ट पंजीकृत करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरणः-
- अनुराग उर्फ सचिन पुत्र अमर सिंह नि0 अलेहपुर थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज उम्र करीब 25 वर्ष।
- दीपक पुत्र हरेन्द्र चौहान नि0 हनुमन्ता थाना जैथरा जनपद एटा उम्र करीब 21 वर्ष।
- शीलेश पुत्र रिषीपाल नि0 नगला धुँआ थाना सिढपुरा जनपद कासगंज उम्र करीब 19 वर्ष।
- अंशु पुत्र भीकम सिंह नि0 नगला पटवारीयान थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज उम्र करीब 19 वर्ष।
बरामदगी –
- दो अवैध बन्दूक
- दो अवैध तमंचे व 06 जिन्दा कारतूस 315 बोर
- गाड़ी की डिग्गी से एक कारतूस की पेटी जिसमें कुल 12 जिन्दा कारतूस 12 बोर
- मैरून रंग की हुन्डई ओरा कार (यू0पी0 78 जीपी 8837)
अभियुक्त दीपक का आपराधिक इतिहास-
- मु0अ0सं0 129/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मलावन जनपद एटा।
- मु0अ0स0 153/24 धारा 147, 323, 452, 504, 506 भादंवि थाना जैथरा जनपद एटा।
- मु0अ0स0 187/25 धारा 115(2),118(1), 333, 351(3) बीएनएस थाना जैथरा जनपद एटा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
- उ0नि0 श्री संजीव कुमार मोर्य
- उ0नि0 श्री गौरव चौहान
- का0 महेश सारस्वत
- का0 किशन सिंह
- का0 हरिओम