
चुनार। स्वयं सेवक के अंदर अनुशासन, समय व नियमों के अनुपालन का गुण होना आवश्यक है। विभाग प्रचारक कौशल किशोर ने नगर खंड के नगर के बहरामगंज मुहल्ले में स्थित नवल बाबा के मंदिर परिसर में वन विहार कार्यक्रम के दौरान कहा कि पहले हम कार्यकर्ता होते हैं उसके बाद स्वयंसेवक। उनके अंदर स्वयं अनुशासन और संघ द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने के साथ समय से स्थल पर पहुंचना चाहिए। संघ अच्छे लोगों को खोजकर उनके अच्छाई को समाज के लिए उपयोग करता है। उन्होंने कहा कि आज का यह कार्यक्रम समाज को संघ से परिचित कराने एवं उन्हें संघ के साथ जोड़ने के उद्देश्य से होता है। इस दौरान नगर संघ चालक गोविंद जी, सह विभाग कार्यवाह रामबालक जी, जिला कार्यवाह अमित जी, जिला प्रचारक आलोक जी, जिला संपर्क प्रमुख अवनिंद्र जी, नगर कार्यवाह विवेक, संपर्क प्रमुख राकेश जी, नगर व्यवस्था प्रमुख धीरज, जगदीश गुप्ता, आलोक सिंह, ज्योति प्रकाश सिंह, जगदीश गुप्ता, अमित जी, संजय जी, बचाऊ लाल सेठ, जी मुन्ना पांडेय, सुधीर, संजय सोनकर, अंशु राय, विकास कश्यप, अमित सहित बड़ी संख्या में स्वयं सेवक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।