विधान सभा क्षेत्र आलापुर के ग्राम पंचायत इसौरी नसीरपुर अपने पैतृक गांव पहुंचे पूर्व सांसद माननीय त्रिभुवन दत्त जी

विधान सभा क्षेत्र आलापुर के ग्राम पंचायत इसौरी नसीरपुर अपने पैतृक गांव पहुंचे पूर्व सांसद माननीय त्रिभुवन दत्त जी|

अम्बेडकरनगर जिले के विधान सभा क्षेत्र आलापुर के ग्राम पंचायत इसौरी नसीरपुर में पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त पहुँच कर शुभ चिन्तकों समर्थकों व कार्यकर्ता साथियों से मुलाकात की|मालूम हो कि ग्राम सभा इसौरी नसीरपुर पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त जी का पैतृक गांव है बहुत दिनों के बाद पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त ज्यो ही अपने जन्मस्थली पर पहुँचते हैं इसकी सूचना पाते ही भारी संख्या में लोग इकट्ठा हुए|मौजूद लोगों ने पूर्व सांसद जी का स्वागत एवं अभिनन्दन किया|
कार्यकर्ता एवं शुभचिन्तकों से पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त ने उनका कुशलक्षेम जाना और कहा कि जिस तरह से आप लोग मेरा सहयोग व सम्मान करते है इसका मै हमेशा ऋणी रहूँगा|आप लोगो की उपस्थित से मुझे पूरा बल मिलता है जिससे मै आप लोगो की हर लड़ाई आसानी से लड़ सकूँ,उपस्थित लोगों ने कहा कि सांसद जी आप हमेशा हम लोगों के लिए संघर्ष करते है आप का इशारा जिधर होगा हम लोग उधर नजर आयेंगे आप के सम्मान व स्वाभिमान के लिए हर कुरबानी देने के लिए तैयार रहेंगे|आप का साथ हमेशा दिये है और हमेशा देते रहेंगे जो भी कठिनाई सामने आयेगी उसका सामना करने के लिए सर्व समाज के लोग तैयार रहेंगे|पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त भावुक होकर कहे कि आप लोगों का स्नेह व आशीर्वाद हमेशा मिलता रहा है| जिससे आप के सुख दुःख में हमेशा शामिल रहा हूँ और हमेशा शामिल रहूँगा|आप सभी लोगों का मै दिल की गहराई से स्वागत वन्दन अभिनन्दन करता हूँ तथा सभी साथियों का आभार व्यक्त करता हूँ|इस दौरान बहुजन समाज पार्टी के रामचन्द्र वर्मा,हरिप्रसाद यादव,आशाराम त्यागी,यादवेन्द्र यादव,अजय गौतम एडवोकेट,रहमुल्ला खान,राजबहादुर यादव,रमेशचन्द्र,कन्तराज चौरसिया,अजीत कुमार,प्रभाकर यादव,नरेंद्र यादव,राममूरत गौतम,सुरेन्द्र यादव,कृष्णकुमार पाण्डेय,सोनू यादव,योगेन्द्र यादव,मेवालाल गौतम,राजेश यादव,अजय मौर्य,राजमन यादव,राधेश्याम यादव,रमाकांत यादव,फतेह बहादुर यादव,नरसिंह यादव,सन्तलाल यादव,लालचंद गौतम,हरीलाल,रामजीत,राम नाथ,राम अशोक,लल्सू प्रसाद,रामानंद,राजेश गौतम,शोभनाथ गौतम,राम सुमेर,अनिल कुमार,गुरुदेव गौतम,राम प्रवेश,सूरज निषाद,नरसिंह गौतम,अरविंद गौतम,रामचरन गौतम,बाकेलाल गौतम,सुबाष गौतम,रामनाथ गौतम,राम शबद,महेश गौतम तथा भारी संख्या में सर्व समाज के लोग मौजूद रहे|

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks