युवती की गला गोदकर की गई हत्या का 48 घंटों में सफल अनावरण

थाना सकरौली क्षेत्रान्तर्गत एक युवती की गला गोदकर की गई हत्या का 48 घंटों में सफल अनावरण

( प्रकाश में आया एक अभियुक्त गिरफ्तार )
एटा ! अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह ने आज पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 04.07.2025 को वादी जितेन्द्र कुमार पुत्र राजवीर सिंह निवासी ग्राम बारा समसपुर थाना सकरौली द्वारा थाना सकरौली पर इस आशय की लिखित सूचना दी कि वादी ग्वालियर में नर्सरी का कार्य करता है तथा वादी के माता-पिता, बहन व पत्नी घर पर रहते हैं। दिनांक उपरोक्त की सुबह वादी की मां पशुओं को चारा डालने घर गयी तो वादी की बहन उम्र करीब 21 वर्ष बैड के पास जमीन पर मृत अवस्था में पडी हुई थी।वादी की बहन की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गयी है। इस सूचना पर थाना सकरौली पर मु0अ0सं0-72/2025 धारा-103(1) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
उपरोक्त अभियोग में थाना सकरौली पुलिस तथा सर्विलांस टीम,स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में प्रकाश में आए एक अभियुक्त रोहित कुमार और अर्जुन कुमार पुत्र राजेश कुमार उर्फ श्याम सुंदर निवासी ग्राम तखावन को दिनांक-5/6.07.2025 की रात्रि में समय करीब 03:00 बजे उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक आला कत्ल कैंची बरामद की गई है।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
मुख्य बिन्दुः-

  1. अभियुक्त और मृतका के मध्य करीब पिछले 03 वर्ष से मधुर संबंध थे।
  2. मृतका की शादी तय होने के उपरांत मृतका द्वारा अभियुक्त से फोन पर बात करना कम कर दिया था।
  3. अभियुक्त छुपकर दिनांक 03.07.2025 की रात्रि में मृतका से मिलने उसके घर गया था।लेकिन मृतका द्वारा अभियुक्त से ढंग से बात नहीं की और उसकी बेइज्जती कर दी।
  4. इसी बात से गुस्से में आकर अभियुक्त द्वारा मृतका का मुंह दबाकर पास में रखी कैंची से गले पर लगातार वार करके हत्या कर दी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks