
एटा– थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, थाना जैथरा पुलिस द्वारा दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।
घटना का विवरण :-
दिनांक 26.06.25 को थाना जैथरा पर वादी रतिपाल पुत्र शिवरतन निवासी ग्राम बिरसिंह थाना राजेपुर जनपद फर्रुखाबाद द्वारा सूचना दी गई कि उसने अपनी पुत्री की शादी वर्ष 2021 में प्रवेश पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम मंगरेसर थाना जैथरा एटा के साथ की थी । ससुराल वालों द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए वादी की पुत्री को प्रताड़ित किया जाता था। दिनांक 26.06.25 को वादी की पुत्री को ससुरालियों द्वारा फांसी लगाकर मार दिया है। प्रकरण में मु0अ0सं- 189/25 धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 डी.पी. एक्ट बनाम प्रवेश आदि 06 नफर पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी–
थाना जैथरा पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित नामजद अभियुक्तों 1. प्रवेश पुत्र नरेन्द्र सिंह 2.नरेन्द्र उर्फ छिद्दू पुत्र महाराज सिंह निवासीगण ग्राम मंगरेसर थाना जैथरा एटा को आज दिनांक 04.07.2025 को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता–
- प्रवेश पुत्र नरेन्द्र सिंह
- नरेन्द्र उर्फ छिद्दू पुत्र महाराज सिंह निवासीगण ग्राम मंगरेसर थाना जैथरा एटा
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल–
- प्र0नि0 शम्भूनाथ सिंह
- उ0नि0 राकेश सिंह तोमर
- का0 सतपाल सिंह
- का0 विपिन भाटी।