
एटा- थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, थाना बागवाला पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने की घटना में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।
घटना का विवरण –
दिनांक 03.07.2025 वादिया द्वारा थाना बागवाला पर लिखित सूचना दी कि दिनांक 02.07.2025 को वादिया की पुत्री वादिया के पुत्र दीपक व संदीप पुत्र रामस्वरुप निवासी राधानगर थाना कोतवाली मैनपुरी जनपद मैनपुरी के साथ मोटर साइकिल से सकीट गये थे वापस लौटते समय गांव के पास नाले के नजदीक खेतो में समय करीब रात्रि 9.00 बजे ले जाकर वादिया की पुत्री के साथ वादिया के पुत्र दीपक व संदीप पुत्र रामस्वरुप ने मिलकर दुष्कर्म करने सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बागवाला पर मुअसं0- 125/25 धारा 70(1) बीएनएस व 5/6 पॉक्सों एक्ट बनाम दीपक व संदीप पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तारी-
थाना बागवाला पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्तों 1. दीपक पुत्र रामविलास निवासी ग्राम लोहाखार थाना बागवाला जनपद एटा 2.संदीप पुत्र रामस्वरूप निवासी राधानगर कोतवाली मैनपुरी जनपद मैनपुरी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
- दीपक पुत्र रामविलास निवासी ग्राम लोहाखार थाना बागवाला जनपद एटा
- संदीप पुत्र रामस्वरूप निवासी राधानगर कोतवाली मैनपुरी जनपद मैनपुरी
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
- थाना प्रभारी कपिल कुमार नैन
- उ0नि0 आनन्द कुमार
- है0का0 अनिल कुमार
- का0 रोहन कुमार।