यूनिसेफ द्वारा जारी की गई जून माह की रैंकिंग में जनपद एटा को मिला प्रथम स्थान

जनपद एटा अपडेट

जिले में टीकाकरण की प्रगति में सुधार के लिए 80 अधिकारी नियमित रूप से करते हैं निरीक्षण

जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर टीकाकरण कार्य में लगी जिले की टीम को दी बधाई

डीएम ने जानकारी देते हुए कहा कि गत माह मई 2025 में जनपद एटा को टीकाकरण में चौथा स्थान मिला था, जिले की टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों की जून माह में निरंतर समीक्षा की गई। टीम द्वारा कड़ी मेहनत के उपरान्त टीकाकरण की प्रगति में सुधार हुआ है। राज्य स्तर से जारी की गई रैंकिंग में टीकाकरण में प्रदेश में एटा की रैंकिंग प्रथम है।

डीएम ने टीकाकरण वीएचएनडी सत्रों में हो रहे लगातार सुधार के लिए जनपद की पूरी टीम को बधाई देते हुए आगामी समय में भी इस अभियान को जारी रखने एवं जिले की रैंक को कायम रखने के निर्देश दिए हैं।

यूनीसेफ डीएमसी आलोक वर्मा द्वारा नियमित रूप से जिलाधिकारी के साथ बैठक कर मानीटरिंग फीडबैक डेटा शेयर किया जाता है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks