कलराज मिश्र का पचासी वें जन्म दिवस को धूमधाम से मनाया गया

कलराज मिश्र का पचासी वें जन्म दिवस को धूमधाम से मनाया गया। नोएडा 1 जुलाई हिमाचल एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल,भगवान परशुराम सेवा संस्थान द्वारा संचालित सामाजिक संगठन सामाजिक चेतनामंच के मुख्य संरक्षक कलराज मिश्र का 85 वां जन्म दिवस सामाजिक चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण दीक्षित द्वारा अपने साथियों के साथ उनके आवास बी -49 सेक्टर 51 ,नोएडा पर पहुंचकर पगड़ी, चांदी का मुकुट , भगवान परशुराम जी के पटका पहनाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर तथा मिष्ठान वितरित कर धूमधाम से मनाया गया,इस अवसर पर अरुण दीक्षित ने उपस्थित पदाधिकारियों को कलराज मिश्र जी के संक्षिप्त जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि,कलराज जी द्वारा 1963 से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत जनसंघ के संस्थापक श्यामप्रसाद मुखर्जी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय,नानाजी देशमुख,अटल बिहारी बाजपेई,लालकृष्ण आडवाणी,मुरलीमनोहर जोशी के साथ प्रारम्भ किया गया था,और राष्ट्रीय स्वयं संघ के प्रचारक से लेकर जनसंघ के नेता के रूप में,और जब आपत्तिकाल के दौरान गठित भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक रह कर आप पहले युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए,उसके बाद इनका राजनीतिक रथ दिनों दिन आगे ही बढ़ता रहा,और इसके अंतर्गत कई बार भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ,सांसद राज्य सभा ,सदस्य विधान परिषद,सदस्य विधानसभा, सांसद लोकसभा के साथ- साथ स्वर्गीय कल्याण सिंह,रामप्रकाश गुप्ता ,एवं राजनाथ सिंह के मुख्यमंत्रित्व में उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री,तथा नरेंद्र मोदी जी की सरकार में केंद्रीय मंत्री एवं हिमाचल एवं राजस्थान के राज्यपाल पद पर आसीन रहचुके है,हम आज बड़े गर्व के साथ कह सकते हैं, कि राज्य और केंद्र का ऐसा कोई सदन नहीं है,जिसके मिश्राजी सदस्य नहीं रहे हो,और हमें इस बात पर भी गर्व होना चाहिए कि इतने अनुभवी एवं जनप्रिय नेता हमारे संगठन के मुख्य संरक्षक हैं ,और उनका वरदहस्त हम सब के ऊपर है,तथा उनका स्नेहमयी मार्गदर्शन हमे प्राप्त है,आज हम सभी इनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की ईश्वर से कामना करते हैं, इस अवसर पर अरुण दीक्षित के साथ सामाजिक चेतना मंच एवं ब्रह्म समाज एकता समिति के मुख्य महासचिव कुंवर अमितराज दीक्षित,राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती एम दीक्षित,सुनीत दीक्षित,भारतीय अल्प संख्यक कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर शहाब अहमद,भारतीय गुर्जर समाज कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह कसाना, भारतीय दलित उत्थान संगठन के राष्ट्रीय महासचिव भूले राम गौतम,भारतीय साहू समाज कल्याण मंच उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष उमेश कुमार साहू,भारतीय अल्प संख्यक कल्याण मंच उत्तर प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष वकील त्यागी ,प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी सलीम कुरैशी,प्रदेश महासचिव महाराज अंसारी,प्रदेश सचिव सानू अंसारी,अदिल अंसारी,भारतीय गुर्जर समाज कल्याण मंच के राष्ट्रीय महासचिव सोमेंद्र कसाना,जिलाध्यक्ष मुरैना मध्यप्रदेश भूपेंद्र सिंह गुर्जर,जिलाध्यक्ष बुलंदशहर,सोहिल भाटी,ब्रह्मसमाज एकता समिति एटा के जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र उपाध्याय,कासगंज शालीन दीक्षित आदि उपस्थित रहे!

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks