समाधान दिवस पर मण्डलायुक्त व पुलिस महानिरीक्षक पहुंचे कोतवाली, सुने फरियाद

अभिलेखों की जांच नहीं करने पर सीओ मंजरी राव को जम कर लगाई फटकार

चुनार । समाधान दिवस में पहुंचे मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी व पुलिस महानिरीक्षक आरपी सिंह ने फरियादियों कि समस्याओं को सुना। जिसमें नकहरा गांव निवासिनी पूनम देवी ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि माता सुशीला देवी व चचेरे दादा छेदी सिंह द्वारा वसीयतनामा से मिले भूमि पर राजस्व कागजात माल में नाम दर्ज होने के बावजूद विपक्षी महेन्द्र कुमार सिंह पुत्र हृदय नारायण सिंह, चंचला देवी पत्नी महेन्द्र कुमार सिंह, रितेश कुमार सिंह पुत्र महेन्द्र कुमार सिंह द्वारा भूमि पर कब्जा किया गया है । जिसे कब्जा मुक्त कराने का गुहार लगाई।जिसपर पुलिस महानिरीक्षक ने नायब तहसीलदार एवं प्रभारी निरीक्षक को आदेशित किया कि मौके का स्थली निरीक्षण कर मामले का निस्तारण कराए व इसी दौरान कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के अधिक मामले भूमि विवाद से जुड़े होते है जिनकी प्रार्थना पत्र के साथ अभिलेख व मौके की स्थिति और न्यायालय का कोई निषेधाज्ञा आदि आदेश न हो तो उसे तत्काल निस्तारण कराए। मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि भूमि विवाद व अन्य मामलों में आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से ले। इसके साथ ही आईजी ने समाधान दिवस और आईजीआरएस के प्रार्थना पत्रों के निस्तारण संबंधित रजिस्टर को देखा और निस्तारण के संबंध में लिखे गए आख्या पर असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित कर्मचारी को कड़ी फटकार लगाया और उसके स्थानांतरण की कार्यवाही के लिए सीओ को निर्देश दिया। साथ ही निस्तारण आख्या का सत्यापन वअभिलेखों की जांच न किए जाने पर सीओ मंजरी राव को जमकर फटकार लगाई और दो दिवस में रिपोर्टों का सत्यापन कर आख्या प्रस्तुत करने के लिए सीओ को निर्देशित किए । दिवस में कुल चौदह प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए जिसमें से तीन प्रार्थनापत्र का निस्तारण मौके पर कर दिया गया शेष संबंधित को पारदर्शितापूर्ण जांच कर निस्तारण के लिए दिया गया। इस दौरान कोतवाल रविन्द्र भूषण मौर्य, एस0आई0नरेन्द्र यादव, कस्बा चौकी इंचार्ज उदयनारायण मौर्य , लेखपाल शेषमणि आदि सहित राजस्व व पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks