
दिल्ली 28 जून आज बहादुरशहजफर रोड दिल्ली में प्यारेलाल प्रेक्षागृह के अंतर गत अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सुमंत गुप्ता एवं दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, संजय गुप्ता प्रदेश महासचिव वैश्य एकता मंच दिल्ली द्वारा वैश्य समाज के पुरोधा भामाशाह की जयंती के अवसर पर वैश्य समाज का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया ! इस आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए भगवान परशुराम सेवा संस्थान द्वारा संचालित सामाजिक संगठन सामाजिक चेतनामंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण दीक्षित ने कहा कि ,वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप एवं महान दानदाता भामाशाह की जोड़ी हमेश इतिहास में अमर रहेगी,जिस समय महाराणा प्रताप भारत के स्वाभिमान की लड़ाई मुगलों से लड़ रहे थे,उस समय उनको जंगलों में शरण लेनी पड़ी थी,और जंगलों में रहकर छापेमारी की जंग लड़नी पड़ रही थी,सारी सेना छिन्न भिन्न होचुकी थी,सेना के आगे खाने के लाले पड़े थे,स्वयं महाराणा प्रताप को घास की रोटी खाकर गुजारा करना पड़ रहा था,उस समय उस काल के सबसे बड़े सेठ भामाशाह जी ने अपनी सारी पूंजी महाराणा प्रताप को समर्पित कर सेना के संचालन में अहम भूमिका निभाई गई थी,आज ऐसे दानी महापुरुष की जयंती पर वैश्य समाज का यह आयोजन उनको सच्ची श्रद्धांजली है,जिसके लिए में आयोजकों इस के लिए बधाई देता हूं, श्री दीक्षित ने कहा कि इस शुभ अवसर पर मैं दिल्ली वैश्य समाज एवं व्यापारी वर्ग को एक खुशखबरी भी देना चाहता हूं,कि दिल्ली में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनते ही ,वैश्य समाज की ऊर्जावान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन का प्रस्ताव पारित कर व्यापारी बंधुओं को एक तोहफा प्रदान किया है,जिसके लिए में इस मंच के माध्यम से भाजपा के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व एवं मुख्य मंत्री जी को साधुवाद प्रदान करता हूं, कार्यक्रम का प्रारंभ भामाशाह जी की प्रतिमा का माल्यार्पण कर ,अथिति गणों को शोल उड़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेट कर स्वागत किया गया! .. इस आयोजन में, सामाजिक चेतनामंच एवं ब्रह्म समाज एकता समिति के मुख्य महासचिव कुंवर अमितराज दीक्षित,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर शहाब अहमद,सकलेन मुस्ताक,के साथ – साथ एटा जनपद से वैश्य समाज के राष्ट्रीय संयोजक एवं सामाजिक चेतनामंच के राष्ट्रीय संरक्षक सत्यदेव गुप्ता फौजी, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष भाजपा नेता प्रमोद गुप्ता,नीरज गुप्ता,नरेंद्र गुप्ता आढ़ती, वीरेंद्र अग्रवाल टिल्लू , राजेश गुप्ता जिलाध्यक्ष एटा ,विवेक गुप्ता अध्यक्ष नगर पंचायत जैथरा सहित सैकड़ों वैश्य समाज के लोग तथा राजीव गुप्ता चेयरमैन नगर पंचायत जसराना फिरोजाबाद,जनपद कासगंज के नगर पंचायत सिद्धपुरा के पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर गुप्ता आदि लोगों ने भाग लिया ! कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष द्वारा सभी उपस्थित जनों का धन्यवाद प्रदान किया गया!
