
एटा– थाना कोतवाली नगर एटा पुलिस को मिली सफलता, कोतवाली नगर पुलिस द्वारा साईकिल चोर गिरफ्तार, 610 रु0 बरामद।
घटना- दिनांक 24.06.25 को वादी सुनील कुमार पुत्र श्री ओमप्रकाश हौली मौ0 भगीपुर थाना कोतवाली नगर जनपद एटा द्वारा दुकान गोपाल पुस्तक भण्डार शिकोहाबाद रोड वीरागंना अवन्ती बाई महिला महाविद्यालय के सामने गुमान सिह वाली गली से साईकिल को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चुरा लेने एवं अभियुक्त की पहचान इंस्पेक्टर पुत्र जुआनी निवासी बबनई थाना पिलूआ के रुप मे होने पर वादी की लिखित तहरीर पर मु0अ0सं0 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
गिरफ़्तारी-
आज दिनांक 28.06.25 को कोतवाली नगर एटा पुलिस द्वारा गौशाला जीटी रोड के पास से समय करीब 11.32 बजे अभियुक्त इन्सपेक्टर पुत्र जुआनी निवासी बबनई थाना पिलुआ जिला एटा को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से साईकिल चोरी की बिक्री से प्राप्त 610 रु0 बरामद किये गये हैं। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता–
- इन्सपेक्टर पुत्र जुआनी सिंह निवासी बबनई थाना पिलुआ जिला एटा।
बरामदगी का विवरण–
1- साईकिल बिक्री से प्राप्त 610 रु0 बरामद
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
- प्र0नि0 श्री अमित कुमार तोमर
- उ0नि0 श्री सुनील कुमार
- हे0का0 प्रदीप कुमार
- का0 जसवीर सिंह