विधायक की पहल पर यमुना नदी में बैराज के निर्माण की कवायद तेज

विधायक की पहल पर यमुना नदी में बैराज के निर्माण की कवायद तेज

रिपोर्ट नीरज कुमार

कालपी (जालौन)यमुना नदी के कालपी में बैराज निर्माण कराने की दिशा में क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी के द्वारा पहल तेज कर दी गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय से विधायक के प्रस्ताव का पत्र कार्यवाही के लिये शासन स्तर पर पहुंच गया है।

अगर सबकुछ ठीक ठाक रहा तो कालपी क्षेत्र के लिए निकट भविष्य में बहुत बढ़ी विकास की उपलब्धि हासिल हो सकती है। क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी ने बताया कि गंगा बैराज की तर्ज पर कालपी में भी यमुना नदी में बैराज बनाने की आवश्यकता हो रही है। उन्होंने बताया कि यमुना नदी के तटवर्ती इलाकों में बरसात के मौसम में बाढ़ का पानी घुस जाता है। तथा जल संचय का भी उचित साधन नहीं है। उसके अलावा कालपी में यमुना नदी का जल कालपी के घाटों को छोड़कर लगभग 1 किलोमीटर दूर कानपुर देहात की सीमा की तरफ चला गया है इसी को दृष्टिगत रखते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज को कालपी में बैराज का निर्माण करने के लिए मांग पत्र प्रस्तुत किया गया था। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय की अनुसचिव अंजना त्रिपाठी ने अपने प्रेषित पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के कार्यालय के विशेष सचिव नवनीत सिंह चहल के आदेश पर विधायक विनोद चतुर्वेदी के संम्बंधित पत्र को प्रदेश के अपर मुख्य सचिव / प्रमुख सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग को दिनांक 03-06-2025 को भेजा जा चुका है। क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी के मुताबिक यमुना बैराज के निर्माण के लिए शासन स्तर से निरंतर सम्पर्क किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जल्दी ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से भेंट करके बैराज निर्माण की दिशा में गतिशीलता से कार्यवाई कराई जाएगी। उन्होंने अवगत कराया है कि बैराज का निर्माण हो जाने से क्षेत्र का समुचित विकास होगा तथा तटवर्ती ग्रामों की समस्या का समाधान हो जाएगा

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks