अपने जन्मदिवस पर अवश्य लगाएँ “एक पेड़ माँ के नाम” : शालिनी बैसखियार

गिरिडीह :- यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की शुरुआत की। इस पहल का मुख्य उद्देश्य वर्तमान समय में बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग से निजात पाना एवं इस धरा के भविष्य को सुरक्षित रखना है।

इस पहल को सार्थकता प्रदान करने की दिशा में महिला चौपाल के द्वारा गुरुवार को सर.जे.सी बॉस स्कूल में भाजपा जिला मंत्री सह महिला चौपाल अध्यक्ष शालिनी बैसखियार की अध्यक्षता में
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत आज एक विशेष पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर श्रीमती बैसखियार ने स्कूल परिसर में पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण व मातृत्व के सम्मान का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि माँ धरती की तरह पोषण व संरक्षण का प्रतीक हैं, और इस अभियान के माध्यम से हम उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं।

मौके पर शालिनी ने वृक्षारोपण करते हुए कहा कि भारत की संस्कृति जंगलों में प्रकृति के बीच पुष्पित पल्लवित और विकसित हुई है। सनातन संस्कृति के व्यवहार संस्कार सभी प्रकृति से जुड़े हैं। सनातन में प्रकृति ‘मां’ जैसी पूजनीय है। उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक सुरक्षा पर्यावरण की सुरक्षा से ही संभव है।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के बीच तुलसी पौधों का वितरण भी किया गया। ” तुलसी “, जिन्हे घर घर मे पूजा जाता है, जिन्हे भारतीय संस्कृति में औषधीय गुण से परिपूर्ण और पवित्र माना जाता है, को अपने घरों में लगाने व उसकी देखभाल करने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया गया। सभी छात्रा ने भी प्रतिज्ञा ली कि वे अपने-अपने जन्मदिवस पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का अवश्य लगायेंगी और वे पेड़ की सुरक्षा भी करेंगी।

विद्यालय की ऊप प्रधानाचार्या पापिया सरकार, शिक्षिका कुसुम कुमारी व अध्यापकगण सहित अनेक छात्राएं इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुईं और पर्यावरण-संरक्षण तथा महिला सशक्तिकरण के इस प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम में शालिनी बैसाखियार के साथ मोनिका देवी, रूबी गुप्ता, स्वाति सिन्हा, स्वर्णा गुप्ता सहित महिला चौपाल की अनेक सदस्‍य शामिल रही।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks